सुरक्षित रहें › ऐप जाँच · Read in English

क्या यह AI ऐप सुरक्षित है?

कोई भी चैटबॉट, फ़ोटो एडिटर या "AI" वाला ऐप डालने से पहले इन दस सवालों के जवाब दें। आपके जवाब इसी फ़ोन पर रहते हैं, कहीं नहीं भेजे जाते।

  1. 1 क्या आपने इसे ऑफ़िशियल Play Store या App Store से लिया?

    किसी लिंक, WhatsApp फ़ाइल (.apk) या वेबसाइट के डाउनलोड बटन से नहीं।

  2. 2 क्या डेवलपर असली कंपनी है?

    ऐप के नाम के नीचे लिखा नाम देखें। ChatGPT OpenAI का है, Gemini Google का, Claude Anthropic का।

  3. 3 क्या यह आपके SMS पढ़ने, "Accessibility" या "दूसरे ऐप के ऊपर दिखने" की अनुमति मांगता है?

    इनसे कोई ऐप आपके OTP पढ़ सकता है और आपकी जगह बटन दबा सकता है।

  4. 4 क्या यह आपका OTP, UPI PIN, बैंक लॉग-इन या आधार नंबर मांगता है?

    ऐप के अंदर, या "सपोर्ट" वाली चैट में।

  5. 5 क्या यह पैसे, पक्का मुनाफ़ा, इनाम या "फ़्री प्रीमियम" का वादा करता है?

    वीडियो लाइक करके कमाई, पैसे दोगुने, पेड प्लान फ़्री।

  6. 6 क्या यह ऐसी अनुमति मांगता है जिसकी ज़रूरत नहीं, जैसे कॉन्टैक्ट्स, लोकेशन या कॉल लॉग?

    चैटबॉट को आवाज़ के लिए माइक्रोफ़ोन चाहिए हो सकता है, पर कॉन्टैक्ट्स नहीं।

  7. 7 क्या यह दूसरे लोगों की फ़ोटो अपलोड करने, या असली लोगों की तस्वीर या आवाज़ बनाने को कहता है?

    फ़ेस स्वैप, "कपड़े हटाने" या "न्यूडिफ़ाई" वाले ऐप, आवाज़ की नकल।

  8. 8 क्या फ़्री ट्रायल के लिए कार्ड या UPI ऑटोपे चाहिए?

    कई ट्रायल अपने-आप साप्ताहिक या सालाना चार्ज बन जाते हैं।

  9. 9 क्या यह आपकी उम्र के लिए है?

    कई AI ऐप 13+ और कुछ 18+ के लिए होते हैं। स्टोर लिस्टिंग या शर्तें देखें।

  10. 10 क्या आप जानते हैं कि यह आपकी चैट, फ़ोटो और आवाज़ का क्या करता है?

    प्राइवेसी पॉलिसी देखें, और यह कि क्या आप अपना डेटा डिलीट कर सकते हैं या ट्रेनिंग बंद कर सकते हैं।

10 में से 0 जवाब दिए। सबके जवाब देने पर नतीजा दिखेगा।